December 15, 2025 10:42 am

प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में हुआ सैनिकों का सम्मान

स्वयं का विकास करें तो देश का भी होगा विकास- कर्नल ओपी मिश्रा
सैनिक संघ की ओर से मलिहामऊ के स्वामी रामकृष्ण परमहंस बालिका इंटर कालेज में हुआ आयोजित हुआ कार्यक्रम
बिहार रेजीमेंट10के पांच सैनिकों सहित 25सैनिकों का हुआ सम्मान
सुरसा विकास खंड के स्वामी रामकृष्ण परमहंस बालिका इंटर कालेज में सैनिक प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि सैनिक समाज कल्याण अधिकारी हरदोई ओपी मिश्रा व सीमा मिश्रा की मौजूदगी में बिहार रेजीमेंट 10के पांच सैनिकों सहित अन्य 25पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया,इस मौके पर मुख्य अतिथि सहित तमाम लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि ने मां शारदे की चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया, तत्पश्चात छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए,। कार्यक्रम आयोजक पूर्व सैनिक व विद्यालय प्रबंधक राहुल मिश्रा ने सैनिकों का सम्मान करते हुए बिहार रेजीमेंट 10के नयाब सूबेदार अजीत इक्का हवलदार एस सी नाइक,अंडरिसा सोरेन लल्लन कुमार दिलीप कुमार सहित भारतीय सेना के पूर्व 25 सैनिकों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर किया, मुख्य अतिथि सैनिक समाज कल्याण अधिकारी हरदोई कर्नल ओपी मिश्रा ने कहा की एक सैनिक की तरह ही छात्रों को भी अनुसाशित रहना चाहिए,एक सफल व्यक्ति बनने के लिए आपको सही समय पर सही कार्य करना होगा।जीवन का उद्देश्य तय करिए और जब तक आप उस उद्देश्य तक पहुंच नहीं जाते तब तक प्रयास करते रहें,उन्होंने यह भी कहा की हम सभी देश के विकास की चिंता बाद में करें पहले अपना अपना विकास करें,जब आप ऐसा कर लेंगे,तो देश का भी विकास हो खुद ही हो जाएगा,सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन के उपेंद्र अग्निहोत्री ने एक सफल जीवन में अनुशासन के महत्व के विषय में बताते हुए कहा की,अनुशासन से ही व्यक्ति समाज और देश सफलता की ओर बढ़ सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनरायण मिश्र ने छात्रों को पढ़ाई के साथ ही शारीरिक विकास हेतू खेल आदि में भी आगे रहने की बात कही ।आयोजक रहे पूर्व सैनिक व पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. संजय मिश्र के छोटे भाई राहुल मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन आशीष दीक्षित ने किया,इस मौके पर वीएल वर्मा आदर्श दीक्षित व समस्त अध्यापक आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें