March 5, 2026 5:12 am

परिवारिक कलह के चलते एंबुलेंस चालक ने की आत्महत्या

फांसी के फंदे पर  झूल कर समाप्त की अपनी जीवन लीला परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही किया अंतिम संस्कार
पाली,हरदोई।थाना क्षेत्र के एक गांव मे परिवारिक कलह के चलते 102 एंबुलेंस के चालक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।बृहस्पतिवार की शाम को पाली थाना क्षेत्र की रूपापुर पुलिस चौकी के अंतर्गत कन्हारी गांव निवासी 32 वर्षीय संजीव पुत्र हरिराम यादव ने अपने घर के अंदर कमरे में पंखे के हूक मे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली मृतक संजीव यादव पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद में 102 एंबुलेंस का चालक था वह 3 दिन पहले छुट्टी पर अपने घर आया था उसकी मौत के पीछे परिवारिक कलह बताई जा रही है संजीव की मौत से 3 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया वहीं उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही फंदे से शव को उतार कर अंतिम संस्कार कर दिया इस संबंध में जब थाना अध्यक्ष संदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुझे इस घटना की  जानकारी नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें