गायत्री यज्ञ का आयोजन 16 दिसंबर से       

हरदोई।शान्तिकुंज हरिद्वार के स्वर्ण जयंती के अंतर्गत स्व.श्री कृष्ण मोहन मिश्रा की पुण्य स्मृति में 16 वां 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ  का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 16 दिसंबर से 18 दिसम्बर तक गायत्री शक्तिपीठ नारायण बालिका इंटर कॉलेज बावन पर वार्षिक उत्सव एवं यज्ञ का आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा बावन के द्वारा कराया जाएगा। 16 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे देव शक्तियों का आवाहन शाम 6 से 9 बजे प्रवचन अमृत वर्षा, 17 दिसम्बर प्रात: 6 बजे से योग, जप एवं ध्यान, 8 बजे से देव पूजन एवं गायत्री यज्ञ का शुभारम्भ, शाम 6 बजे से 9 बजे संगीतमय प्रवचन होंगे। 18 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से गायत्री यज्ञ एवं निशुल्क संस्कार, शाम 6 बजे से 9 बजे  विराट गायत्री दीप यज्ञ एवं पूर्णाहुति व टोली विदाई का आयोजन किया गया है।

About graminujala_e5wy8i

Check Also

सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया

बिलग्राम हरदोई ।। पूर्व मुख्यमंत्री और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव के जन्म दिन के शुभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *