March 15, 2026 8:23 pm

खेलो से होता है सर्वांगीण विकास-ब्लॉक प्रमुख

हरदोई।बावन में आयोजित हुई वार्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि खेलो से ही बच्चो का सर्वांगीण विकास होता है।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ साथ खेल कूद से बच्चो की प्रतिभाए निखरती है तथा बच्चे अपना और अपने शिक्षक का नाम रोशन करते है।
विशिष्ट अतिथि चिकित्सा अधिकारी पंकज मिश्र ने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।
खंड शिक्षा अधिकारी इंद्र प्रताप सिंह ने सभी विजयी प्रतिभागियो को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में ऋषिराम प्रथम, वीरू द्वतीय तथा प्रतिपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोला फेक में सुशांत ने प्रथम तथा सुमित ने द्वतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में अनुष्का प्रथम तथा रजनी ने द्वातीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय पिरोज़ापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मंच का संचालन पंकज अवस्थी एवं सत्येंद्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सभी खेल अनुदेशकों सहित सभी शिक्षको तथा शिक्षाकाओ ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  विद्यानिधि मिश्र अरुण बाजपेयीशिमला सिंह, हमीद अहमद प्रधान, उदय शंकर मिश्र, भानु प्रताप सिंह, जी एस सिंह, अभिषेक तिवारी, निरुपमा सिंह, दीप्ति त्रिवेदी, राजीव चौहान, अंशुल मिश्र, श्यामजी गुप्ता,अमित शुक्ल, सरल शुक्ल,ब्रजभूषण मिश्र, अरुण बाजपेई, राजीव कुमार, मो. अली, मनीष चंदेल, मीना सिंह, स्वेता सिंह, अनीता मिश्र, रीना सिंह, दिव्यांशी मिश्र, मिथिलेश कुमारी, निशा बाजपेई सहित अनेको शिक्षक शिक्षाकाये उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें