March 12, 2026 7:50 pm

एबीवीपी ने जिलेभर में मनाई बाबा साहब की पुण्यतिथि

हरदोई।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरदोई द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को जिले भर में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया।
 नगर के श्रीश चंद्र इंटर कॉलेज मैं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवास पर आए प्रांत कार्यालय मंत्री मार्तंड प्रताप सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य चित्रा वाजपेई उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मार्तंड प्रताप ने बताया कि बाबा साहब ने संविधान दिया और संविधान ने हम सभी को अधिकार दिया, जिससे  समाज में सभी वर्गों  समुदायों को बराबरी का अधिकार मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सह प्रमुख डॉ राजू खान गुरुजी ने बताया कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर युवा अवस्था से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अपने जीवन काल में तमाम समस्याओं के बावजूद अपने शिक्षा जारी रखी। विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री सूरज ने बताया कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देशभर में समरसता दिवस के रूप में मनाती आ रही है बाबा साहब सामाजिक राजनीतिक जीवन काल में अपने संघर्षों के दम पर देश के प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न संविधान निर्माता रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के  कार्यकर्ता अविरल शुक्ला ने महान बताया। कार्यक्रम का संचालन निर्देश राजपूत ने किया। इस अवसर पर कार्तिक शुक्ला ,कार्तिक मिश्रा, अंकित सिंह परमार, आदित्य परमार ,राम तीरथ कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें