March 16, 2026 12:40 am

हरदोई मेला महोत्सव 2021की सिंगिंग व डांस प्रतियोगिता के ऑडिशन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

17 दिसंबर से 26 दिसंबर तक शहर के नुमाईश मैदान में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित
दस दिवसीय हरदोई मेला महोत्सव 2021में होने वाली सिंगिंग व डांसिंग प्रतियोगिता आयोजित  हुए।प्राइमरी वर्ग की सिंगिंग प्रतियोगिता में यश्वी दीक्षित,पावनी मिश्रा,हर्षाली अवस्थी,
जूनियर वर्ग में केशव तिवारी,मानसी अवस्थी, प्रिया गुप्ता,आयुष मिश्रा ऋषभ वर्मा,वेदांत,रुद्रांश सिंह सीनियर वर्ग में आशीष कुमार,श्रद्धा सिंह,हिंमांशु सिंह,नैनशी कश्यप,ध्रुव,रिया श्रीवास्तव आदि ने प्रतिभाग किया।डांसिंग प्रतियोगिता प्राइमरी वर्ग में अवनी बाजपेई, दीपिका श्रीवास्तव, गुनगुन कुशवाहा, जूनियर वर्ग में साक्षी गुप्ता, प्रियांशी सोनी,सुप्रज्ञा, नितिन,सीनियर वर्ग में सोनाक्षी कश्यप,गौरांग गुप्ता,ख़ुशी दीक्षित आदि ने प्रतिभाग किया।  सिंगिंग प्रतियोगिता की संयोजक आलोकिता श्रीवास्तव व डांस प्रतियोगिता के संयोजक मनीष कुमार व अवनीश गुप्ता ने बताया कि चुने हुए प्रतिभागियों को ही मुख्य प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। निर्णायक की भूमिका रवि तिवारी,गौरव शुक्ला व शुभम वैश्य ने निभाई।संचालन कुलदीप द्विवेदी ने किया।
कार्यक्रम में आयोजक रवि किशोर गुप्ता,आयुषी रस्तोगी,प्रिया सिंह,तान्या रस्तोगी,विशाल सिंह,अभय शाह,आयुषी अस्थाना,अमन वर्मा,साक्षी वर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें