March 15, 2026 10:11 pm

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

पाली/हरदोई।थाना क्षेत्र के पाली रूपापुर मार्ग पर भाहपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया,जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।
अरवल थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी राजबहादुर पुत्र श्यामा कुमार रविवार की शाम को बाइक से अपनी ससुराल पाली थाना क्षेत्र के कौलपुर गांव में जा रहा था, वह जैसे से ही रूपापुर पाली मार्ग पर भाहपुर गांव के पास पहुंचा,तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सड़क हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पाली पुलिस ने उसकी बाइक को अपने कब्जे में लेते हुए घायल राजबहादुर को पाली नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया,जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें