December 15, 2025 12:00 pm

अज्ञात व्यक्ति के शव की तलाश में दौडी पुलिस के हाथ आया कुत्ते का शव 

झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी पुलिस
पाली/हरदोई।गर्रा नदी के तट पर किसी अज्ञात व्यक्ति का शव दफनाने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जब छानबीन की गई तो पालतू कुत्ते का शव दफनाए जाने की बात सामने आई। झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है।
शुक्रवार की सुबह पाली थाना क्षेत्र के खनूआ शंकरपुर गाँव के चौकीदार बच्चूलाल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि गांव के बाहर गर्रा के तट पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति का शव दफनाया गया है जिसकी सूचना पर पुलिस तत्काल खानू शंकरपुर गाँव पहुंची, वहां छानबीन के बाद पता चला कि दफनाया गया शव किसी अज्ञात व्यक्ति का नहीं था बल्कि गांव के शिवराम त्रिवेदी के कई दिनों से बीमार पालतू कुत्ते की मौत हो गई थी, जिसके शव को नदी के तट पर दफनाया गया था। थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस को झूठी सूचना देने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें