January 29, 2026 12:33 pm

भाजपा महिला मोर्चा की सभा में जुटी मातृशक्ति की भारी भीड़

हरदोई।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कीर्ति सिंह,जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता,महामंत्री रीना गुप्ता एवं महिला मोर्चा जिला प्रभारी राजेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री पूर्व सांसद प्रियंका रावत का पुष्प गुच्छ भेट करते हुए स्वागत किया।
मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने कहा कि मातृशक्ति को मातृशक्ति क्यों कहा जाता है क्या कोई इस संसार में ऐसा कोई शब्द जो मां के समतुल्य हो। ईश्वर को अगर किसी ने जन्म दिया है तो वह मां है। किसी भी समाज का सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक स्तर समाज में नारियों की स्थिति से निर्धारित होता है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में मातृ शक्ति के आत्मसम्मान और आत्मबल को सशक्त करने का काम किया। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है, उन्होंने महिलाओं को अर्थव्यवस्था से जोड़ने का काम किया, कामकाजी महिलाओं के लिए सुखद वातावरण बनाने का काम किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शौचालय निर्माण,राशन कार्ड महिलाओं के नाम,गैस सिलेंडर महिलाओं के नाम,शादी की उम्र 21 साल,गरीब बेटियो की शादी में अनुदान,स्वास्थ्य बीमा योजना जिसमे महिलाएं अपनी और अपने परिवार की बीमारी पर निःशुल्क दवाई इलाज पर पांच लाख तक का फायदा ले सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी की कल्याणकारी योजनाओ में महिलाओं को सर्वप्रथम रखा गया है। चलते चलते सभी महिलाओं बहू बेटियो को याद रखना है कि उनके आत्मसम्मान की लाज किसने रखी है, बस यही सोचकर आपको भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनवानी है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का अहम योगदान रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर दम प्रयास करते रहे हैं। राशन कार्ड महिलाओं के नाम से बना,ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाया। भाजपा सरकार की ऐसी बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं से महिलाएं आज आत्मनिर्भर बनी है।
सम्मेलन में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता ने महिलाओं को नमन करते हुए कहा कि देश और दुनिया की आगामी शताब्दी महिलाओं को समर्पित है। घर से लेकर देश की अर्थव्यवस्था में महिलाओ का योगदान पुरषों के बराबरी पर पहुंच रहा है।
भाजपा नेता कीर्ति सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को बनाने में महिलाओं का सबसे ज्यादा श्रेय जाता है, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने महिलाओं के आत्सम्मान को बढ़ाने का काम किया। आज बहू बेटियां सिर उठाकर बाजार में निकलती हैं, देश और प्रदेश की प्रगति में पूरा सहयोग कर रही है। महिलाओं को छत दिलाने का काम भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तेहत दिलाने का काम किया। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की अगर सभी महिलाएं ठान ले कि उन्हें भाजपा सरकार बनानी है तो घर का एक एक वोट भाजपा का होगा।
सम्मेलन में उपस्थित महिला मोर्चा जिला प्रभारी राजेश अग्निहोत्री, महामंत्री श्वेता अग्निहोत्री, मीडिया प्रभारी विनिमा सिंह,मीडिया प्रभारी प्रतिभा गुप्ता,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन,जिला मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक, किसान मोर्चा महामंत्री नीरज तिवारी, इंजीनियर ओम वर्मा, परेश लोहिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें