January 29, 2026 3:56 pm

सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा समाज में लगातार किए जा रहे सराहनीय कार्य।

अंकित सिंह परमार के द्वारा चलाया गया अभियान ”फेंके नही हमे दे ”
राष्ट्र सर्वप्रथम धर्म सर्वोपरि:- अंकित सिंह परमार
हरदोई।सनातन संस्कृति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अंकित सिंह परमार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान ”फेंके नही हमे दे ” में सभी बढ़चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं।
हरदोई के सामाजिक कार्यकर्ता अंकित सिंह परमार और उनकी टीम द्वारा धार्मिक वस्तुएं, खंडित मूर्तियां, धार्मिक कैलेंडर, हवन सामग्री हो तो उसको फेंके नही 9125713345 पर कॉल या व्हाट्सएप कर उन्हे जानकारी दे।
 श्री परमार की टीम सामग्री मंदिर या घर से निशुल्क लेकर प्रवाहित करने का कार्य करेंगे।उनके द्वारा किए जा रहे धार्मिक कार्य की काफी प्रशंसा हो रही है।
सरहद से समाज तक संस्था के संस्थापक  राहुल सिंह फौजी ने कहा ये प्रभु का कार्य है सभी को अपने व्यस्त शेड्यूल ने कुछ समय निकाल कर समाज और धर्म के कार्य करना चाहिए।
श्री परमार का कलेक्शन सेंटर मर्करी कॉन्वेंट वाली गली बावन चुंगी पर है वहां पर उनके व उनकी टीम के द्वारा सामग्री का एकत्री कारण किया जाता है आज उन्होंने सामग्री को प्रवाहित कराया और समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।
इसमें राहुल सिंह फौजी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुंदन सिंह चंदेल, मोहित शुक्ला,आदित्य परमार, समाजसेवी प्रशांत शुक्ला, सोम सिंह,सत्यम सिंह, शिवा शुक्ला, भीम सिंह, दीपेंद्र सिंह, भोला सिंह, राजअवस्थी,अनुज परमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें