March 15, 2026 7:08 pm

कांग्रेसका प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम शाहाबाद में संपन्न

शिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम अंतर्गत विधानसभा शाहाबाद का प्रशिक्षण एक होटल में जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान द्वारा आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण करके किया गया। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने किया।
प्रशिक्षक विजय राव ने कहा कि हम कांग्रेस हैं- वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है।जो आज गांधी नेहरू की आलोचना कर  रहे हैं, वही कल को भारत से बाहर जाएंगे तो कहेंगे कि मैं गांधी के देश से आया हूं।
मुख्य अतिथि जीतलाल सरोज ने कहा कि देश को संविधान देकर सबके हक को सुरक्षित करने में कांग्रेस का योगदान है।देश के शोषित वंचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है।
प्रशिक्षक सलमान ने कहा कि कांग्रेस ने पंचायतों को अधिकार व उसमें आरक्षण देकर पंचायती राज व्यवस्था में दलित, पिछड़ों, व महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की है।
प्रशिक्षक मनीष सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस ने देश की प्रगति में अहम योगदान दिया।उद्योग, धंधों, कारखानों की स्थापना की ताकि करोड़ों लोगों को रोजगार मिलता रहे।
प्रशिक्षक जागृति राही ने कहा कि हमारी गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश हो रही है। देश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है, ऐसे में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती।
जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान ने कहा कि कांग्रेस वो विचारधारा है, जिसने न सिर्फ भारत को स्वतंत्र करवाने में भूमिका निभाई, बल्कि हमारे देश की प्रगति में भूमिका निभाई। कांग्रेस पार्टी का संगठन सच का संगठन है।
इस अवसर पर  जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी,जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान,जिला युवा कंग्रेस अध्यक्ष निर्भान सिंह यादव,जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें