March 15, 2026 7:08 pm

ठेकेदार संचालित कर रहे आवश्यक वस्तु खाद्य निगम की गोदाम को

हरपालपुर/हरदोई।हरपालपुर के स्थानीय कस्बे में आवश्यक खाद्य वस्तु निगम की गोदाम पर गोदाम प्रभारी की मनमानी कोटेदारों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है वही कोटेदारों के पास खाद्यान्न उपलब्ध ना होने के बावजूद भी प्रशासन ने वितरण का आदेश जारी कर दिया। वही देखा जाए तो 85 कोटेदारो मे सिर्फ मंगलवार को खबर लिखे जाने तक 40 कोटेदारों को गोदान से राशन उपलब्ध कराया गया है, जिससे कोटेदारों व उपभोक्ताओं के बीच तू तू मैं मैं हो रही है।
स्थानीय कस्बे में स्थित आवश्यक खाद्य वस्तु निगम की गोदाम के प्रभारी रामनरेश मिश्रा हैं। लेकिन सूत्रों की माने तो विपिन चौहान के द्वारा संचालन किया जा रहा है वही कोटेदारों को खाद्यान्न देने के लिए एक गांव के कोटेदार सरपरस्ती में कोटेदारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं सरकार के द्वारा कोटेदारों को मिलने वाले खाद्यान्न 52 किलो की बोरी आती है लेकिन 42 से 45 किलो ही उन बोरियों में खाद्यान्न निकलता है जिससे गांव के कोटेदार जब लाभार्थियों को कम राशन देते हैं तो उनके बीच तू तो मैंने भी होती है कई बार तो ऐसा देखने को मिला है कि कम राशन देने पर कोटेदारों की उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें