January 29, 2026 6:28 am

टडियावां क्षेत्र भाजपा की मंडल और शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न

हरदोई।जनपद के टड़ियावां क्षेत्र में हुई मंडल और शक्ति केंद्र की बैठक को जिला प्रभारी प्रकाश पाल और जिला प्रवास पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गुजरात रमन लाल वोहरा ने आगामी विधान सभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया। क्षेत्र की जनता के बीच जाकर सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम के तहत लोगो के सुझाव लिए।
जिला प्रवास रमन लाल वोहरा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश को ७० सालों से परिवारवाद के चंगुल से बाहर निकाला, जिसमे गांव से लेकर देश के सभी नागरिकों ने सहयोग दिया। अब समय प्रदेश को बचाने की है। मोदी योगी सरकार के विकास के रथ को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार को रुकने नही देना है।
भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम किया। समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। मुस्लिम महिलाओं के तीन तलाक का मामला हो, गुंडों माफियाओं की दादागिरी खत्म करना, गरीबों के स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं, किसानों की खाद यूरिया की समस्या को खत्म करना, राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण, धारा ३७० जैसे बहुत से काम थे जो आज तक किसी सरकार ने करने की हिम्मत ना दिखाई। वो सारे काम भाजपा सरकार ने कर दिखाए। प्रदेश की जनता को एक सूत्र में पिरोने की जगह विपक्ष ने उसे जातियों में बांटकर उनमें फूट डाल राज किया और भ्रष्टाचार कर प्रदेश को खोखला कर दिया। जनता ने दोनो का शासन देखा और आजमा लिया है, वह जानती है कौन सी पार्टी देश और प्रदेश को मज़बूत बना सकती है। प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
जिला प्रभारी प्रकाश पाल ने कहा कि मोदी जी के स्वच्छता कार्यक्रम को प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में चलाएगी, जिसमे विपक्षी पार्टियों का सफाया निश्चित है। भाजपा की नीतियों से हर वर्ग को लाभ मिला रहा है। कोरोना काल से हर जरूरतमंद को बिना शुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। शिक्षा माफियाओं और नकल माफियाओं ने बच्चों का भविष्य गर्त में पहुंचा दिया था, २०१७ में भाजपा सरकार बनने के बाद शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया। घर घर बिजली कनेक्शन और बिजली पहुंचा गांव के किसानों, महिलाओ और छात्रों के जीवन को सरल बनाया।
प्रमुख रूप से पांड्या, जयेश पटेल,विस्तारक रमा शंकर,मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता टड़ियावां, गोपामऊ मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें