January 29, 2026 12:48 pm

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

हरदोई।यूपी सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा और इनके बीच नारी सशक्तिकरण का माहौल बनाने के लिए मिशन शक्ति योजना चलाई जा रही है जिसके तहत बुधवार को हरियावां थाना क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुमई में छात्राओं को शासन द्वारा मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा,नारी सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।
वहीं प्रधानाचार्य सतीश चन्द्र द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को हरियावां थाना पर लाया गया,जहां उपनिरीक्षक अशोक सिंह ने छात्र-छात्राओं को एफआईआर लिखने का तरीका व पुलिस भर्ती प्रक्रिया के बारे में समझाया।  शासन-प्रशासन द्वारा महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही हेल्प लाईन 1090 वूमेन पावर, 108एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन  उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। महिला आरक्षी रीता देवी ने कहा कि वह अपनी आत्मरक्षा स्वयं करें। अगर उन्हें कोई शोहदा परेशान करता है तो वह इसकी जानकारी महिला पुलिस व संबंधित थाना पुलिस को दें, जिससे संबंधित आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। वही महिला आरक्षी आंसू देवी ने कहा कि सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के लिए कई कानून बनाये गये हैं, इसका सभी महिलायें व छात्रायें प्रयोग करें। अगर उनके साथ कोई अपराध होता है तो वह अपने स्वजन व पुलिस से न छिपाये। अगर अपने साथ हुये अपराध को वह छिपायेंगी तो शोहदों के हौसलें बढ़ेंगे। इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्य सतीश चन्द्र, सहायक अध्यापक राजीव बाजपेयी,आरक्षी पारस यादव व दीपक यादव सहित भारी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें