हरपालपुर,हरदोई।कस्बे के एक गेस्ट हाउस में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक मौजूद रहे।
कस्बे के एक गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्य समिति की बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि एकमात्र भाजपा ऐसी पार्टी है जो लगातार जनता के बीच रहती है। जिसका भौतिक रूप से जनता को लाभ मिलता है। जो भी कार्यकर्ता जनता के बीच रहता है। उसे चुनाव परिणामों में जीत हासिल होती है। जनता की आवाज उच्च अधिकारियों तक जाती है जिसके आधार पर पार्टी कार्यकर्ताओं को ऊपर बढ़ाने का काम करती है। इस मौके पर प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह हिमालय, युवा मोर्चा के जिला मंत्री मिथिलेश सिंह भूरा,कोषाध्यक्ष आशीष पांडेय,जिला प्रतिनिधि अभिराम सिंह,धर्मेंद्र सिंह सोनू,दीपांशु सिंह,राहुल तिवारी ,सोमेंद्र सिंह बैरिस्टर सिंह,समर सिंह आदि मौजूद रहे।